मतदान हेतु छात्राओं ने किया जागरूक | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मतदान हेतु छात्राओं ने किया जागरूक | New India Times

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सुमन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कामना वर्मा के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी पूनम उसरेठे रिंकी भावर कर के नेतृत्व में एनएसएस कि स्वयं सेविकाओं के द्वारा वृद्धा आश्रम में जाकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें आश्रम के लोगों को वोट के महत्व एवं वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया. छात्राओं के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया. कार्यक्रम में प्रविष्ट अध्यापक डॉक्टर सीताराम शर्मा सुधीर सूर्यवंशी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित यह कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पायल बघेल, प्रिया डोहले ,आकांक्षा डोहले, मुशर्रिफ अंसारी, अंजना इवनाती, जीनत खान, पूनम इंदौरकर शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version