मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एआईएमआईएम पार्टी के नगर अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद और पार्टी के स्टार प्रचारक बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी 2 एवं 3 जुलाई 2022 को दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर आ रहे हैं। वह यहां एआईएमआईएम पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती शाइस्ता पति एडवोकेट सोहेल हाशमी के चुनाव प्रचार हेतु पधार रहे हैं। 2 जुलाई को सांसद ओवैसी शिव कुमार सिंह की प्रतिमा के सामने रात्रि 8:00 बजे से 10:00 के बीच विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 3 जुलाई 2022 को लोहार मंडी गेट से इकबाल चौक होते हुए गांधी चौक से खान का रोड से शौकत मैदान तक रोड शो करेंगे। एम आई एम पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट सोहेल हाशमी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जनता से की है।
