वर्षो पुरानी मांग हुई मंजूर, जनता में खुशी की लहर | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​वर्षो पुरानी मांग हुई मंजूर, जनता में खुशी की लहर | New India Timesसांसद सुषमा स्वराज एवं क्षैत्रीय विधायक आशीष शर्मा के अथक प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र की कई वर्षो पुरानी मांग जामनेर नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है। लगभग 4 करोड़ 50 लाख की लागत से यह पुल जल्द निर्माण होगा। विधायक आशीष शर्मा ने NIT संवाददाता को बताया कि यह वर्षो पुरानी मांग है। इसके लिए वह सतत् दीदी सुषमा स्वराज एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से संपर्क में थे। यह प्रयास उन्होंने संकल्प के रूप में लिया था। जब भी मुझे मौका मिलता में इस अति महत्वपूर्ण कार्य को कराने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराता, प्रयास सफल हुआ। आज क्षेत्र को मिलने वाली इस खुशी से मन आनंदित है। 

 ग्रामीण क्षेत्रों का जुडेगा संपर्क, नेमावर को मिलेगा व्यापारिक दृष्टि से फायदा

नेमावर के पूर्व दिशा में कई छोटे छोटे ग्राम है, जिनकी संख्या लगभग 15 से 20 है। वर्ष में चार माह बारिश के समय इन ग्रामों का संपर्क नेमावर से जामनेर नदी पर पुल न होने के कारण टूट जाता है, जिसके चलते नेमावर आने के लिए दुसरे मार्गो से 20 किलो मीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल निर्माण होने से महज 8 से 10 किलो मीटर का चक्कर बचेगा साथ ही समय की बर्बादी भी नही होगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को तो फायदा होगा ही साथ ही नेमावर को भी इससे आर्थिक फायदा होगा।

इस प्रोजेक्ट के पास होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने क्षैत्रीय विधायक आशीष शर्मा एवं सुषमा स्वराज का दिल से आभार व्यक्त किया है।

By nit

Exit mobile version