बालश्रम निषेध दिवस पर संपन्न हुई कार्यशाला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बालश्रम निषेध दिवस पर संपन्न हुई कार्यशाला | New India Times

रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड लाइन द्वारा संयुक्त रूप से बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा जिले में बालश्रम रोकथाम के संबंध में अपने अपने सुझाव दिए गए जिसमें सर्वप्रथम बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सलूजा द्वारा सभी का स्वागत किया, इसके पश्चात श्रम निरीक्षक देवनंदिनी बघेल द्वारा उपस्थित लोगों को बालश्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बालको से किसी भी प्रकार का श्रम करवाना कानूनन अपराध है तथा 14 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के किशोर जोखिम रहित कार्य निर्धारित समयावधि के दौरान कर सकता है। साथ ही बाल श्रम रोकने हेतु बचपन बचाओ आंदोलन के तहत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी बाल संरक्षण पर कार्य करने वाले विभाग जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, पुलिस विभाग के साथ निर्धारित कार्य योजना के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम किए जायेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई द्वारा अपना सुझाव देते हुए चाईल्ड लाइन को बताया कि स्कूल में किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल से समन्वय कर शाला नही जा सकने वाले बच्चो को चिन्हित कर उन्हे शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तथ्य बच्चो का स्कूल में पुनः नामांकन करें। साथ ही हमें स्ट्रीट चिल्ड्रन, भिक्षावृत्ति, बालश्रम में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास का कार्य करें। चाईल्ड लाईन केंद्र समन्वयक पवन पाटील द्वारा सुझाव देते हुए कहा की हम निर्धारित कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक माह में प्रति सप्ताह अभियान चला सकते हैं, इस प्रकार के अभियान पूर्व में भी चलाए गए थे जिसका अच्छा परिणाम हासिल हुआ था। हम सभी लोगों को अपने कार्यस्थल अथवा निवास स्थान पर कोई भी मुसीबत में फंसे बच्चों की मदत हेतु चाईल्ड लाईन 1098 पर संपर्क करें। कार्यक्रम के अंत में बाल कल्याण समिति सदस्य रजनी गट्टानी द्वारा सभी का आभार प्रकट कर कार्यशाला का समापन किया गया। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई, समिती अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सलूजा सदस्य रजनी गट्टानी, राजश्री राठौर, मनोज चेहेल, केंद्र समन्वयक पवन पाटील, सदस्य दुर्गा भावसार, दुर्गा मुझल्दा, मीनाक्षी असवार, युवराज कुलकर्णी सेजल चौहान, सुनील शिंदे, अश्विनी पाटील, प्रीति सेलकर, मुकेश मेढे, जनसहस से पुरषोत्तम वानखेड़े आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version