प्रेमी- प्रेमिका डबल मर्डर केस: दो आरोपी गिरफ्तार, | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रेमी- प्रेमिका डबल मर्डर केस: दो आरोपी गिरफ्तार, | New India Times

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव डहर में प्रेमिका व उसके प्रेमी की 8 जून को हत्या कर दी गई थी एस आनंद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और डबल मर्डर की घटना के खुलासे के लिए दिशा निर्देश जारी किए।

जयशंकर सिंह थाना अध्यक्ष जलालाबाद, उ0 नि0 राजवीर सिंह आदि पुलिस टीम ने शनिवार को ओमपाल एवं प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर डंडा, कुल्हाड़ी बरामद की।

ओमपाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 30 वर्ष पूर्व ममता पुत्री दुर्जन सिंह निवासी राजेपुर जिला फर्रुखाबाद से हुई थी शादी के बाद वह अपने परिवार सहित गांव डहर में रह रहा था उसी के गांव का दोस्त रामपाल और राजेश उसके घर आना-जाना था तथा उसके मेरी पत्नी के नाजायज संबंध हो गए जिसकी जानकारी नहीं हो पाई थी मैंने अपनी पत्नी के नाम पर डेढ़ बीघा जमीन भी नाम कर दी थी तथा ममता ने व जमीन राजेश को दे दी थी ममता से उसके चार बच्चे अमित, सोनू, दीपू व कोमल हुई प्रमोद उसकी पत्नी की नाम की डेढ़ बीघा जमीन पर बटाई कर खेती करता था, राजेश जमीन अपनी बताता था आज से लगभग 15, 20 वर्ष पूर्व वह अपनी पत्नी ममता व राजेश के साथ पानीपत नौकरी करने चले गए थे वहां पर राजेश उनकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी से मिलता-जुलता था लेकिन लोग लाज के डर से मैंने किसी से नहीं कहा उसके बच्चे बालिक व शादीशुदा हो गए थे उन्होंने भी अपनी मां ममता का रामपाल और राजेश से नाजायज रिश्ता अच्छा नहीं लगता था वाह और उसके बच्चे अक्सर इस बात को लेकर ममता को समझाते थे किंतु ममता कुछ मानने को तैयार नहीं थी राजेश अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी 2 वर्ष पहले लॉकडाउन के समय वह अपनी पत्नी और बच्चों सहित गांव आया तो ममता मुझे छोड़कर खुलेआम रमन पाल उर्फ राजेश के साथ  रहने लगी रमन पाल उर्फ राजेश मेरी पत्नी की जमीन जिस पर प्रमोद बटाई पर खेती कर रहा था प्रमोद से खाली कराने के लिए बार-बार कहता था और शराब पीकर गाली गलौज करता था मेरे खेत के पास ही राजेश का भी खेत है और वहां पर प्रमोद का बटाई का भी खेत है 8 जून की शाम को लगभग 5: बजे के बाद वह और उसका लड़का अमित और सोनू अपने दरवाजे पर खड़े थे जबकि प्रमोद नाले पर खेत के पास था और कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था तो रमन पाल उर्फ राजेश के दरवाजे के सामने से डंडा लेकर शराब के नशे में प्रमोद को मारने की बात कहते हुए जा रहा था अनहोनी की आशंका होने पर मैं और मेरे पुत्र डंडा लेकर राजेश के पीछे आए नाले के पास पहुंचकर रमन पाल उर्फ राजेश ने प्रमोद को गाली देना शुरू कर दी तो प्रमोद ने उसे धक्का दिया तो राजेश ने प्रमोद के सर पर डंडा मार दिया जिससे प्रमोद के सिर से खून निकलने लगा हम लोगों ने मौके पर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू हो गई मौका पाकर प्रमोद ने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से रमन पाल के सिर पर वार किया जिससे राजेश चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर गया फिर हम लोगों ने उसे पीट-पीटकर लाठी-डंडों से मार डाला और शोर सुनकर मौके पर ममता और राजेश के भाई अजय और सर्वेश आ गए मैं और प्रमोद मूंगफली के खेत की तरफ भागते अमित और सोनू प्रधान के घर की और भाग्य मैंने और प्रमोद ने अपना डंडा और कुल्हाड़ी प्रमोद के बटाई के मूंगफली के खेत में छिपा दिया था डंडा छिपाकर में डर कर भाग गया जबकि प्रमोद चोट लगने के कारण नहीं भाग पाया और मूंगफली खेत में छिपा रहा मुझे पता चला कि सर्विस ने पुलिस को आधी सच्चाई बताई है और ममता को खुद मार कर आरोप हम लोगों के माथे डाल दिया है हम लोगों ने सेव रामपाल उर्फ राजेश को मारा है आरोपी गढ़ की निशानदेही पर मूंगफली के खेत से घटना में प्रयुक्त एक डंडा एक कुल्हाड़ी रक्त रंजित पुलिस ने बरामद की और शेष अभियुक्तों की घटना में संलिप्त साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई है।

संजय कुमार एसपी ग्रामीण ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव में डबल मर्डर में 6 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई थी पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि मृतक रमन पाल गांव के ही ओमपाल की जो पत्नी है वह मृतक रमन पाल के साथ रहने लगी थी बाहर भी गए थे और पिछले 2 वर्ष से गांव में रह रही थी मृतक रमन पाल गाली देते हुए प्रमोद के खेत की तरफ पहुंचा प्रमोद ओमपाल के पक्ष का था प्रमोद से झगड़ा होने पर रमन पाल ने प्रमोद के डंडा मार दिया प्रमोद ने कुल्हाड़ी की उल्टी साइड से रमन पाल के मार दिया झगड़े की सूचना ओमपाल व उसके पुत्रों को हुई तो वह लोग पहुंचे और लाठी डंडे से मार-मार कर रमन पाल की हत्या कर दी इसी बीच रमन पाल के भाई और महिला पहुंच गए इनको देखकर यह लोग भाग गए और महिला का ओमपाल के भाइयों के बीच झगड़ा हुआ दोनों भाइयों ने महिला के गले में रस्सी डालकर हत्या कर दी, ओमपाल और प्रमोद को गिरफ्तार कर अला कत्ल बरामद कर लिया गया है.

सर्वेश को महिला की हत्या में गिरफ्तार किया गया है, सर्वेश ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है, पुलिस ने डबल मर्डर हत्या का खुलासा कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version