'कौआ चला हंस की चाल'; नौटंकीबाज़ विधायक को अपने गिरेबान में झांकने की है जरूरत: नवजीत मोनू जैन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

'कौआ चला हंस की चाल'; नौटंकीबाज़ विधायक को अपने गिरेबान में झांकने की है जरूरत: नवजीत मोनू जैन | New India Times

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जुन्नारदेव विधायक को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि जुन्नारदेव आदिवासी क्षेत्र के विधायक के द्वारा भाजपा की लोकप्रिय सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। यह महोदय खुद ही कितना भ्रष्टाचार कर चुके हैं यह जुन्नारदेव की जनता को भलीभांति पता है, इसकी जांच होना जरूरी है। प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और घेराव करने के पहले यह अपनी खुद की स्थिति को देख लेवें। इस नौटंकीबाज़ विधायक की पूरी कहानी इस प्रकार समझना जरूरी है। चुनाव जीतने के बाद से इन्होंने विधायकी की आड़ में जगह जगह भूमि हड़पना शुरू कर दिया है, चाहे वो बादल भोई कॉलेज की जमीन का मामला हो या परासिया में बने इनके लक्जरी कॉम्प्लेक्स व शॉपिंग मॉल का मामला हो या 35 सालों से जिले की जनता को उडनखटोला दिखाकर वेवकूफ बनाने वाले इनके आका कमलनाथ जी के बड़े शिकारपुर की तर्ज पर बने छोटे शिकारपुर में बने फार्महाउस का मामला हो, आखिर इतनी संपत्ति आई कहाँ से यह जांच का विषय है। जनता के लिए लड़ाई लड़ने की बात करने वाले यह विधायक जमीन व संपत्ति के लालच में अब शहर में छल का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ दिन पहले शहर में एक कांग्रेसी परिवार के घर में संपत्ति को लेकर जो मामला हुआ था उससे इनकी स्थिति समझ आ जाती है और इस मामले में नगर के किसी भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का दखल ना देना अपने आप में प्रश्नचिन्ह लगाता है. इससे स्पष्ट होता है की विधायक जी अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी करा सकते हैं।

मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि विधायक उइके की मौका परस्ती भी सभी को पता है, पिछले नगर निगम चुनाव के समय ईन्होंने जुन्नारदेव की जनता को ठेंगा दिखाते हुए जुन्नारदेव क्षेत्र से अपना नाम कटा कर नगर निगम छिंदवाड़ा में जुड़वा लिया था। जिससे कि वहां यह महापौर के आरक्षण का लाभ ले सके। अपनी आदिवासी क्षेत्र की जनता को बीच में छोड़कर भागने वाले इस नोटंकिबाज विधायक पर अब जुन्नारदेव की जनता भरोसा नही करेगी। इस विधायक की नौटंकी तो गजब की है, डब्लूसीएल की भूमि पर निवासरत लोगो की चिंता का दिखावा करने वाले विधायक शायद भूल गए है, कि जुन्नारदेव के सुकरी स्तिथ डब्लूसीएल कॉलोनियों में जो एम.पी.ई.बी. के पोल लगवाकर बिजली कनेक्शन व पीने के पानी के कनेक्शन उस समय की भाजपानीत नगर पालिका के कार्यकाल में नपा अध्यक्ष रहे आदर्श शर्मा जी के अथक प्रयासों से इस कार्य सहित सड़क निर्माण कार्य भी कराए गए थे। विधायक जी तो ये बताये की घोड़ावाड़ी की डब्लूसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा करके उनके साथी नेता के द्वारा बड़ा आलीशान बंगला नियमो के विरुद्ध बना लिया गया है, उसके विरोध में ये कब धरना देंगे, इसी नेता की कार्यप्रणाली से खिन्न होकर व भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर घोरावाड़ी के सैकड़ो कॉग्रेसी कार्यकर्ताओ सहित पदाधिकारियो ने भाजपा की सदस्यता ले ली। विधायक जी कलाकारी में और फुट डालो राज करो में माहिर है राजनीति स्तर पर तो अलग अब सामाजिक स्तरों पर भी हस्तक्षेप कर फूट डाल कर राजनीति करने में लगे है, इसी की तर्ज पर इन महाशय के द्वारा जुन्नारदेव के एक बहुसंख्यक समाज मे फूट डालने का प्रयास किया गया. इनकी इस घटिया हरकत का परिणाम ये निकला कि इस समाज ने अपने वार्षिक समारोह में इनको आमंत्रण ना देकर इनका पूरी तरह बहिष्कार कर दिया गया। जुन्नारदेव की कॉग्रेसनीत नगर पालिका की भी घटिया-निष्क्रिय व भ्रष्ट कार्यप्रणाली और नपा में घोर भ्रष्टाचार से जतना परेशान व हलाकान हो गयी है और इनके संरक्षण व विशेष दखल से नगर के एक धन्नासेठ को लाभ पहुँचाने व निजी स्वार्थ के लिए शहर के बीचोबीच बनने वाले सरकारी अस्पताल को शहर से अलग दूर ले जा लिया गया और यह कार्य भी भाजपा सरकार के कार्यकाल का है, इस जनविरोधी कार्य के लिए भी जनता इन्हें कभी माफ नही करेगी, अब जनता इन्हें आगामी चुनाव में सबक सिखाने के मूंड में है। मंडल अध्यक्ष जैन ने आगे कहा कि इनके आंका कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही विधायक जी व इनके लोगो द्वारा जो ट्रान्सफर उद्योग चलाया गया और बेवजह सरकारी कर्मचारियों को प्रताड़ित कर जो वसूली की गई उससे क्षेत्र की जनता भलीभांति अवगत है, भाजपा सरकार के आते ही इनकी इस गतिविधि पर पूर्णतः विराम लग गया, जिससे इनकी बौखलाहट स्पष्ट नजर आ रही है। इसी तरह अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ये नोटंकी कर धरना प्रदर्शन का सहारा ले रहे है। इसी तरह इनकी हिटलरशाही के कारण कॉंग्रेस के बिखरते संगठन में विधायक जी का विरोध स्पष्ट नजर आता है, इसी तरह ही अनेकों मामलों में मुँह की खाने से बौखलाए विधायक सुनील उईके के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें कर कई वादे किए गए थे, यह नगर में इनके कार्यकाल की एक उपलब्धि बता दे ...या क्षेत्र में इनके द्वारा कराए चार काम बता दे...? इन्हीं सब बातों के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके को इस तरह की नौटंकीबाजी करने के पहले खुद के गिरेबान में झांक लेने की सलाह दी है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version