पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के विकासखंड तिरला मेंं FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ brc श्रीराम चोहान सर द्वारा किया गया। दिनांक 18/05/2022 से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का Dpc श्रीकमल ठाकुर और देशपांडे सर द्वारा निरीक्षण किया गया। आज डाइट से श्री मनोज शुक्ला सर द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया है। इस प्रशिक्षण में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का यह कार्यक्रम भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। तिरला में यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा।
4 BMT जो प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिसमें गणित विषय पर मुकेश पटेल व प्रमोद बैरागी, हिन्दी की ट्रेनिंग अरूण शर्मा व दिनेश पाटीदार दे रहे हैं। सारी गतिविधियां व व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से 4:30 तक संचालित की जा रही है।
यही जानकारी गंगाराम अचाले सर द्वारा दी गई है।
