कैलीग्राफी एण्ड ग्राफिक डिजाईन के दो वर्षीय कोर्स के लिए 26 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कैलीग्राफी एण्ड ग्राफिक डिजाईन के दो वर्षीय कोर्स के लिए 26 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म | New India Times

संस्कृति विभाग की उर्दू अकादमी में “कैलीग्राफी एण्ड ग्राफिक डिजाईन” के दो वर्षीय पाठ्यक्रम (वर्ष 2022-24 सत्र) के लिये एडमिशन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। कौमी कॉउन्सिल बराए फरोग-ए-उर्दू जबान, नई दिल्ली द्वारा उर्दू अकादमी में कैलीग्राफी एण्ड ग्राफिक डिजाईन सेंटर बनाया गया है। पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में कैलीग्राफी और दूसरे वर्ष में ग्राफिक डिजाईन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सेन्टर में एडमिशन लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अकादमी से फॉर्म लेकर 26 जून, 2022 तक कार्यालय समय में जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए उम्मीदवार को कम से कम मैट्रिक पास या उसके समकक्ष अदीब या आलिम होना आवश्यक है। उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान हो और आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिये। जिसका प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। सेन्टर में प्रवेश एवं ट्रेनिंग की कोई फीस नहीं है। साथ ही ट्रेनिंग से संबंधित सामान एवं पुस्तकें सेन्टर से निःशुल्क दी जायेंगी। विस्तृत विवरण और आवेदन फॉर्म उर्दू अकादमी कार्यालय मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा, भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version