विवाहित महिला को केरोसीन डालकर जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मरणासन्न कथन के आधार पर आरोपी सास व ससुर को लिया हिरासत में | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विवाहित महिला को केरोसीन डालकर जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मरणासन्न कथन के आधार पर आरोपी सास व ससुर को लिया हिरासत में | New India Times

19 मई 2022 की रात कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल बुरहानपुर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीरपुरा कोतवाली निवासी ज्योति पति विनोद जंगाले, उम्र 30 वर्ष को जली हुई अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। सूचना पर जाँच हेतु पुलिस जिला अस्पताल पहुँची। ड्यूटी डॉक्टर जहाँगीर बादशाह द्वारा पीड़िता का शरीर 95% जल जाना बताया गया। पीड़िता ज्योति के मरणासन्न कथन लेख किये गए। कथन में पीड़िता ने अपनी सास शीला जंगाले व ससुर रूपा जंगाले द्वारा उसे घरेलू काम की बात को लेकर घासलेट डालकर आग लगाना बताया। पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी सास शीला पति रूपा जंगाले व ससुर रूपा पिता रमेश जंगाले के विरुद्ध अपराध क्र. 267/22 धारा 307, 34 भा. द.वि. का पंजीबद्ध किया गया। बाद पीड़िता की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जलगांव रेफर किया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। जलगांव से मर्ग रिपोर्ट आने पर प्रकरण में धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version