मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिवर में शासकीय महाकाल महाविद्यालय जुन्नारदेव की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका जैनब बी खिलजी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जुन्नारदेव का नाम गोरांवित करेगी।रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वय डॉक्टर अशोक मराठी के निर्देशन, जिला संगठक डाॅ शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी के मार्गदर्शन में छात्रा जैनब दिनांक 21 से 27 मई तक बागपत उत्तर प्रदेश में अपनी सहभागिता देगी। जैनब के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने और इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर डॉ अशोक कुमार टांडेकर, डॉ संगीता वॉशिंगटन, प्रोफेसर आरडी वाडीवा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो रविन्द्र नाफाड़े, विनोद तिवारी एवं जिले के समस्त एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और महाविद्यालयीन स्टाफ ने शुभकामनाए प्रषित की है बुधवार को छात्रा को शिविर हेतु रवानगी देने के दौरान महाविद्यालय स्टाफ से डॉ कैलाश गाकरे डॉली बरहैया, रानी बरहैया, डॉ परवीन बानो सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और छात्रा को पुष्पगुच्छ और तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ शिविर के लिए रवानगी दी गई.
