रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद द्वारा शासन की विशेष योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में नगर परिषद अधिकारी विकास डावर द्वारा भाजपा जिला महामंत्री भूपेश भानपुरिया एवं मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत का फूलों की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया! इसके बाद परिषद के इंजीनियर सुरेश गणावा के द्वारा सभी जनप्रतिनिधि का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया
इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी विकास डावर ने बताया कि प्रशासन के द्वारा सीधे हितग्राहियों के खातों में प्रथम दूसरी एवं तीसरी किस्त के रूप में 48 लाख रुपए जमा कराए गए! इसी को मद्देनजर रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत लाभान्वित छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ!
सभी हितग्राहियों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा के भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता का भला कर रही है इन योजना का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहीये !

भाजपा जिला महामंत्री भूपेश भानपूरिया द्वारा सर्व प्रथम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद दिया ओर कहा के आपने जो संकल्प लिया था 2014 में हर एक गरीब का पक्का अपना घर हो उसी के चलते प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को लगातार पुरा करते हुए उस पर काम किया ओर अपने संकल्प को पूरा कर रहे हैं !
ओर आगे बताया की आज नगर परिषद मेघनगर क्षेत्र में 68 लाख रुपैया के कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑनलाइन किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनेकों योजना संचालित की जा रही है !
जिसका सभी हितग्राही लाभ उठा रहे हैं आए हुए सभी अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत 15 छात्रों को नि शुल्क मूंग के बैग प्रदान किए गए तथा संबंधित हितग्राहियों को चेक के रूप में राशि वितरित की गई पश्चात सभी अतिथियों एवं हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऑनलाइन द्वारा सीधे रूबरू हुए कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नटवर बामनिया पूर्व पार्षद लाखन देवाणा एवं शांति बेन सोलकी जिला जनपद पंचायत प्रतिनिधि कमलेश मचार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा दीपमाला बामनिया मुकेश बामनिया भाविक बरोड़ एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
!
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण ठाकुर ने किया आभार व्यक्त इंजीनियर सुरेश गणावा द्वारा किया गया!
