नापतौल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अलग अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण कर की कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नापतौल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अलग अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण कर की कार्यवाही | New India Times

नापतौल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में लगातार अलग अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण कर प्रकरण पंजिबध्द कर कार्यवाही की जा रही है।

टीम द्वारा मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बर्फ फैक्टरी का निरीक्षण किया गया, जहाँ केमिकल प्लांट के लिए बर्फ तैयार करने के साथ साथ रिटेल सेलिंग के लिए खाद्य बर्फ भी तैयार कर विक्रय की जा रही थी जिसका टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें खराब हो चुके जंग लगे टिन के डब्बों को नष्ट करवाया गया जिससे की उनमें बर्फ जमाने की सम्भावना न रहे तथा बर्फ का नमुना जांच के लिए लिया गया है। जिसे आगामी जाँच के लिए राज्य की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है।

वहीं झाबुआ से मिली शिकायत जिसमें सब्जी मार्केट के आवंटित स्थान पर बगैर खाद्य पंजीयन के किराना दुकान संचालन किया जाना बताया गया पर टीम द्वारा पहुँच कर जाँच की गई तथा पंजीयन प्राप्त करने तक की स्थिति में दुकान को बन्द करने के निर्देश दिये गए हैं तथा जाँच के लिए गुड़ का नमुना लिया गया है एवं सब्जी मार्केट में किराना दुकान के संचालन के सम्बन्ध में नगर पालिका झाबुआ से जानकारी ली जा रही है।

टीम में नापतौल निरीक्षक कपिल कदम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा एवं नापतौल सहायक संजय पांचाल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version