गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

देर शाम सड़क पर उतर कर खाकी ने जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया। कप्तान आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर कानून व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर नगर कोतवाल शिव दीपक सिंह रघुवंशी ने मय फोर्स नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. नगर कोतवाल ने देर शाम पैदल गश्त करते हुए नगर क्षेत्र में शांति प्रिय व्यक्तियों को चैन सुकून से रहने का विश्वास दिलवाते हुए क्रियाशील अपराधियों सहित अराजकता फैलाने वाले व कानून व्यवस्था भंग करने वालों को साफ संदेश दिया। अपराधों के प्रति कड़क तेवर व पीड़ितों को शत प्रतिशत न्याय देने के लिए जाने जाते हैं।
अकबरपुर कोतवाल शिव दीपक सिंह रघुवंशी अपराधियो को जेल भेजने व पीड़ितों को न्याय देने की कड़ी में अव्वल दर्जे में आता है नाम,बीते सप्ताह नगर कोतवाली की कमान संभालने के बाद आज नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शहरी क्षेत्र के नागरिकों को मित्र पुलिस का आभास कराया। कोतवाली की कमान संभालते ही अपनी कार्यशैली का आगाज नगर कोतवाल ने कर दिया है की नगर में अपराधी अपराध का रास्ता बदल दें नहीं तो जेल उनका नया ठिकाना बनेगा।
