यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर कक्षा 5 एवं 8 के मूल्यांकन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें मूल्यांकन कार्य धीमा होना पाया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि परीक्षा परिणाम 25 मई तक हर हाल में जारी करना प्रस्तावित है। मूल्यांकन प्रभारी को मूल्यांकन कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों का चिन्हीकरण कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य बाधित हुआ और परीक्षा परिणाम में देरी हुई तो कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अन्य विभागीय कार्यवाही हेतु प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मूल्यांकन कार्य में गति प्रदान करने हेतु व्याख्याता भगवान सिंह मीना को द्वितीयक प्रभारी के रूप में लगाये जाने के यूसीईईओ प्रभारी अर्चना मिश्रा को निर्देश दिए। मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की अकर्मण्यता बरतने वाले कार्मिकों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं संग्रहण प्रभारी अर्चना मिश्रा, मूल्यांकन प्रभारी बालिका धौलपुर मुक्ता शर्मा, व्याख्याता भगवान सिंह मीना, वीरी सिंह टांक, मंजू जादौन सहित अन्य मौजूद रहे।
