मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जन समाधान सेवा समिति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले लईक अहमद रिक्शा चालक को लीड कान्वेंट स्कूल में सम्मानित किया।
आपको बताते चलें कि लईक अहमद रिक्शा चालक है जो लीड कान्वेंट स्कूल में बच्चों को घर पहुंचाने और लाने का कार्य करते हैं. आर्थिक स्थिति से बहुत ही खस्ता लईक अहमद को रास्ते में पॉलिथीन में 500-500 के नोटों की गड्डी मिली जो उन्होंने स्कूल के प्रबंधक जमाल अहमद को दिए और कहा की इस के असली हकदार तक आप पहुंचा दीजिए. सोशल मीडिया के जरिए यह खबर जनपद में आग की तरह फैल गई और इसका असली हकदार कृष्ण गोपाल भारद्वाज लीड कान्वेंट स्कूल पहुंचे तो तराना जमाल ने जानकारी करने के बाद सारे रुपए उनके सुपुर्द कर दिए. लाईक अहमद की बेमिसाल इ्ईमानदारी देखकर एहसास वेलफेयर सोसाइटी एवं वी,आई,पी ग्रुप सामाजिक संगठन ने लाईक अहमद को उपहार देकर सम्मानित किया. शाहनवाज खान युवा बसपा नेता वी,आई,पी ग्रुप के सदस्य ने 2500 रुपए नगद देकर सम्मानित किया. पूर्व में जन सेवा समिति के अध्यक्ष रहे फरमान खान ने रविवार को उनको सम्मानित करने की घोषणा की थी आज जनसेवा समाधान समिति के सदस्य लीड कान्वेंट स्कूल में पहुंचकर लाईक अहमद को माला पहनाकर, 1100 नगदी व उपहार देकर सम्मानित किया।
तराना जमाल ने कहा कि लाईक अहमद ने जो ईमानदारी की मिसाल पेश की है इससे लोगों में जागरूकता पैदा होगी. लईक अहमद बच्चों के लिए आइडियल बन गए हैं, लोग अभी से ही लाईक अहमद की इमानदारी की मिसाल देने लगे हैं. तराना जमाल ने लाईक अहमद को सम्मानित करने वाली सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकार बंधुओं का आभार प्रकट किया।
जनसेवा समाधान समिति के अध्यक्ष फरमान खान ने कहा कि लाईक अहमद ने ईमानदारी की जो मिसाल पेश की है उस की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है आज के इस कलयुग में चिराग लेकर भी अगर आप ढूंढ लेंगे तो लाईक अहमद जैसे सिर्फ चंद लोग ही आपको बमुश्किल मिलेंगे. फरमान ने और लोगों से भी आगे आकर लईक अहमद को सम्मानित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मोहम्मद कलीम प्रबंधक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 अब्दुल वाहिद, प्रदेश सचिव सयैद रहमान मियाँ, प्रदेश कोषाध्यक्ष वसी खान, इरशाद खान लीड कान्वेंट स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
