देवरी नगर के स्थानीय नोबल कान्हा गार्डन ग्रुप एवं इंस्पिरेशन अकादमी द्वारा 'नई उमंग थीम' को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर के स्थानीय नोबल कान्हा गार्डन ग्रुप एवं इंस्पिरेशन अकादमी द्वारा 'नई उमंग थीम' को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

सागर जिले के देवरी नगर के नोबल कान्हा गार्डन में नोबल ग्रुप एवं इंस्पिरेशन अकादमी के द्वारा एक नई उमंग थीम लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी सुश्री पूजा शर्मा ने कार्यक्रम के प्रारंभ मे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देवरी नगर के स्थानीय नोबल कान्हा गार्डन ग्रुप एवं इंस्पिरेशन अकादमी द्वारा 'नई उमंग थीम' को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में डा. अवनीश मिश्रा, अनिल ढिमोले, संजय ब्रजपुरिया, विजय दुबे, रविशंकर ठाकुर(लोधी) सिलारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। एनसीसी की छात्राओं ने अतिथियों को पौधे भेंटकर उनका स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्र देव मिश्रा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वही दूसरी ओर अकादमी के कलाकारों ने नृत्य, गीत एवं मिमिक्री की कला का प्रदर्शन किया। संस्था की ओर से एक नई शिक्षण व्यवस्था ‘लीड’के बारे मे एक आकर्षक प्रस्तुति द्वारा श्रेयांशी देवलिया ने विस्तार से समझाया। नित्या पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन अभिलाष चौबे एवं अमितेंद्र मिश्रा जी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version