मेघनगर में आई अतिक्रमण की बाढ़, नगर के झाबुआ रोड का हटाया गया अतिक्रमण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में आई अतिक्रमण की बाढ़, नगर के झाबुआ रोड का हटाया गया अतिक्रमण | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में अतिक्रमणकारियों पर आज सुबह ही प्रशासन का बुलडोजर चल गया.

नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले मेघनगर के झाबुआ रोड पर सुबह से ही राजस्व विभाग से तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान, नगर परिषद से सिएमओ विकास डावर, थाना प्रभारी तुरसिंह डावर, राजस्व विभाग के 24 पटवारी, 24 कोटवार सैकड़ों की संख्या में नगर परिषद के कर्मचारी पुलिस के जवान सहीत अन्य आला अधिकारीयो का अमला अपने पुरे दल बल के साथ नगर मे फैले अतिक्रमण को हटाने पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों के कोश भजन का शिकार होना पड़ा!

मेघनगर में आई अतिक्रमण की बाढ़, नगर के झाबुआ रोड का हटाया गया अतिक्रमण | New India Times

नगर परिषद के अधिकारी विकास डावर ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमणकारियों को 12 दिन पहले अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे लेकीन कुछ लोगो ने हटा लिये थे लेकिन कुछ लोगों ने नही हटाये थे इसलिए हटाना पड़े!

अतिक्रमणकारियों ने अनेकों मिन्नतें करते हुए अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाते रहे लेकीन अधिकारियों ने कहा हम भी कुछ नही कर सकते क्योंकि हमें आगे से ऑर्डर है ओर एक ना सुनी ओर बुलडोजर चला दिया!

अतिक्रमणकारियों का कहना है कि जब भी अतिक्रमण मुहिम मेघनगर मे चलती है तो गरीबों के आशियाने ओर दुकाने तोड़ दी जाती है!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version