ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड (महाराष्ट्र), NIT;
लोकशाही को मजबूत और बुलंद करने के लिए हर युवा नए वोटर लिस्ट में अपने नाम का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराए। 18 से 19 वर्ष आयु के युवक 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एक मोहीम के तहेत नए नाम का पंजीकरण अवश्य कराएं।
वोटर लिस्ट में नाम पंजीकरण का लाभ हर युवा को मिले इसके लिए खुद आगे आकर उमरखेड महागावं 82 विधानसभा के नागरिक इस का लाभ उठाएं। इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमरखेड उपविभाग्य अधकारी कापड़नीस ने मीडिया को दी। उमरखेड शहर में हर वार्ड में एक वीएलवो की नियुक्ति की गई है। हर वीएलवो शहर के स्कूलु में मौजूद है। शहर के लोग बी एल वो से संपर्क कर अपने नए दस्तावेज़ जमा करवा सकते हैं। इस बात की भी जानकारी यहां उपविभाग्य अधिकारी ने दी। इस प्रेस परिषद में तहसीलदार भगवान कांबळे, के साथ सभी अख़बार के पत्रकार मौजूद थे।
