लापरवाही के चलते नाबालिग लड़की की चली गई जान, नहीं मिला समय पर इलाज, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लापरवाही के चलते नाबालिग लड़की की चली गई जान, नहीं मिला समय पर इलाज, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग | New India Times

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ब्लॉक तामिया के मानेगांव मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्षीय मृतिका प्रियंका पिता सुदामा अहके अचानक तेज बारिश होने के चलते खेत में बिजली गिरने के कारण पानी में नहा रही युवती बुरी तरह झुलस गई जिसे परिजनों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन लगभग 2 घंटे इलाज नहीं मिलने के कारण प्रियंका की मौत हो गई. आखिर इसके जिम्मेदार कौन? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी लापरवाही उचित नहीं जिसके कारण मासूम युवती की जान चली गई. उच्च अधिकारियों को मामले पर ध्यान देने की जरूरत जिससे कि ऐसी दुर्घटना आने वाले समय में ना हो. कहीं ना कहीं परिजनों के मन में सवाल है कि समय पर इलाज मिल जाता तो आज मृतिका बच सकती थी ऐसी दुखद घटना पर उच्चाधिकारियों जिला प्रशासन को मामले पर संज्ञान लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version