मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी एस. आनन्द के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे क्राइम कंट्रोल अभियान में कलान पुलिस ने मुठभेड़ में ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है।
जगनारायण पांडेय प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के नेतृत्व में उ0 नि0 यादवेंद्र सिंह, हे0 कां0 सुबोध, प्रदीप शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह आदि पुलिस टीम ने रुकनपुर पुल के पास चेकिंग में कार रोकी रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फयर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर परवेश वर्मा उर्फ संतोष वर्मा निवासी हीरो होंडा एजेंसी के सामने कस्बा व थाना उझानी जिला बदायूं को किया गिरफ्तार चोरी की एक इको कार, अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
