क्षेत्रीय विधायक के पास पहुंचे अतिक्रमणकारी, सुनाया अपना दुखडा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय विधायक के पास पहुंचे अतिक्रमणकारी, सुनाया अपना दुखडा | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में गरीब अतिक्रमणकारियों की दुकानों को हटाए जाने के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया के कार्यालय पर पहुंचकर अपनी रोजी – रोटी का दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम गरीब लोगों की ही घुमटियां शासन प्रशासन को दिखाई देती है जबकि पूरे नगर में भू माफियाओं ने नगर की करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों पर अवेध कब्जा कर रखा है वह जमीन उन्हें क्यों नहीं दिखाई देती है?

तो क्षेत्रीय विधायक ने अपने निजी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में जंगलराज चल रहा है. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गरीबों को रोजगार देने के बजाये उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है. इस महंगाई के जमाने में दो वक्त की रोटी की जुगाड़ लगाने में गरीब को कितनी जद्दोजहद करना पड़ती है और छोटे छोटे दुकानदारों को बेरोजगार किया जा रहा है.

विधायक विरसीग भुरिया ने कहा के हम आपके साथ हैं नाइंसाफी नहीं होने देंगे! जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर स्थाई अतिक्रमण कर रखा है सरकार उन्हें पहले हटाये और अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को परेशान करना बंद करें!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version