त्यौहार को लेकर खीरों थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

त्यौहार को लेकर खीरों थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक | New India Times

खीरों थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है, पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

खीरों थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक खीरों थाना प्रभारी बृजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, सभी लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं, आपस में मिलजुल कर त्यौहार मानना चाहिए। त्यौहार में किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाना चाहिए जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। थाना प्रभारी ने कहा त्यौहार में हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version