मुसीबत बन रही रोड से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुसीबत बन रही रोड से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 में कोलिया बस्ती विष्णु मंदिर दमुआ रोड के पास से 800 मीटर रोड गिट्टी पत्थर युक्त बहुत खराब रोड से आवागमन करने को मजबूर है ग्रामवासी. कई वर्षों से निर्माण कार्य नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं. कई बार मोटरसाइकिल फिसल गई और लोगों के हाथ पैर टूट गये फिर भी जिम्मेदारों को इस ग्राम वासियों पर रहम नहीं आ रहा है. इसी रोड से एंबुलेंस का भी आना जाना है क्योंकि यहां पर अगर कोई मुसीबत भी बीमारी लाचारी डिलीवरी केस को अगर लाना है तो इसी रोड से होती हुई आनी पड़ेगी. यहाँ चुनाव में बस नेताओं का आना जाना होता है और चुनाव होने के बाद नेता लोग भूल जाते हैं कि इधर 6 गांव भी हैं जो परेशानियों से जूझते हुए रोजाना डूंगरिया जुन्नारदेव की ओर आते हैं. इसमें अधिकतर स्कूल की छात्र-छात्राएं भी हैं जो किसी रूट से आवागमन करते हैं पर किसी को इस गांव वासियों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है. ग्रामीण लोगों की अब मजबूरी है कि उनको यहां से आना और जाना ही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version