मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एस आनंद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान में थाना जैतीपुर पुलिस को सफलता मिली है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए कीमत की अफीम बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है।
राजेश बाबू मिश्रा थाना अध्यक्ष जैतीपुर के नेतृत्व में उ0 नि0 चंद्र शेखर ने पुलिस टीम द्वारा हिम्मतपुर मंदिर के पास है हातिम यादव निवासी ग्राम नगला देहात माली थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक हाकिम यादव की मां के नाम अफीम की खेती का लाइसेंस है. लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करके चोरी छुपे अपनी मां की बगैर जानकारी के अफीम बिक्री के लिए जा रहा था इसी दौरान जैतीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
