मेघनगर में गुड फ्राइडे धार्मिक पूजन विधि बड़े ही आध्यात्मिक रूप से संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में गुड फ्राइडे धार्मिक पूजन विधि बड़े ही आध्यात्मिक रूप से संपन्न | New India Times

शुक्रवार को सेंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में गुड फ्राइडे धार्मिक पूजन विधि और बड़े ही आध्यात्मिक रूप से संपन्न हुआ, जिसमें प्रभु यीशु के दुख भोग एवं मृत्यु की पीड़ा संबंधित दृष्टांतो को क्रूस मार्ग के द्वारा प्रदर्शित किया गया. क्रूस मार्ग यात्रा बिशप हाउस प्रांगण से प्रारंभ होकर जीवन ज्योति हॉस्पिटल केंम्पस, अर्नाल्ड स्कूल से होते हुए क्रूस की महा आराधना एवं अंतिम आशीष के साथ सेंट्र अर्नाल्ड चर्च में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई.

मेघनगर में गुड फ्राइडे धार्मिक पूजन विधि बड़े ही आध्यात्मिक रूप से संपन्न | New India Times

पूजन विधि में विशेष रुप से सेंट अर्नाल्ड चर्च पल्ली पुरोहित फादर बसील डिसूजा, फादर डिमेलो, फादर प्रिंसिपल एंड्रूस लोबो, जीवन ज्योति डायरेक्टर फादर थॉमस पी. ए., फादर केनेडी थॉमस कैथोलिक डायसिस सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर मेडा, फादर पीटर खराड़ी एवं मेघनगर ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़ी ही भक्ति भाव से आराधना एवं पूजन विधि में भाग लिया।

गुड फ्राइडे पर आयोजित क्रूस मार्ग के दौरान जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था की गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version