सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर किया माल्यार्पण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर किया माल्यार्पण | New India Times

अंबेडकर जयंती के अवसर पर बुरहानपुर की सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष रियाज़ फारुक खोकर, आप पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर आदि ने बाबा साहब अंबेडकर की पोस्ट ऑफिस के पास स्थापित प्रतिमा पर पहुंच कर डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी समाज जनों को बधाई दी। कोरोना काल के कारण पिछले 2 वर्षों से अंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक नहीं मनाई गई थी लेकिन इस बार कोरोला काल के प्रतिबंध में छूट मिलने के कारण समाज जनों ने अम्बेडकर जयंती को श्रद्धा पूर्वक, समारोह पूर्वक एवं आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज जन एवं बाबा साहब अंबेडकर के अनुयाई झूम उठे। जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की उनकी संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है: श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने बुरहानपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर में आयोजित बाईक रैली में सम्मिलित होकर बड़े पोस्ट ऑफिस स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने शाहपुर में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शिरकत की। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर बुरहानपुर के शाहपुर में आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सहभागी हुई।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश की धरा पर जन्में भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर को आज सारा देश नमन कर रहा है। बाबा साहब ने देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को समरसता के विचार से रोशन किया है।

सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर किया माल्यार्पण | New India Times

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार बाबा साहब के सामाजिक समरसता और निराश्रितों के उत्थान के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। यूथ आईकॉन ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद। युवा कांग्रेस,बुरहानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन तथा बुरहानपुर के लोक प्रिय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के भतीजे हर्षित सिंह ठाकुर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित प्रतिमा पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर माल्यार्पण किया और सभी जमा समाज जनों को अंबेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। यहां उनके साथ अक्षत राज खेड़कर अनिकेत ठाकुर कुणाल पवार एवं अन्य साथी उपस्थित थे। यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने इंदिरा कॉलोनी एवं ग्राम मोहम्मदपुरा में पहुंच कर विश्वरत्न बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाज जनों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। आम आदमी पार्टी के अधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा पहुंचकर माल्यार्पण किया आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रियाज़ फारुक खोकर, आप पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य शांतनु पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष सादिक अख्तर,जिला संगठन मंत्री शेख अब्दुल बासित, जिला सचिव अजय, युवा विंग अध्यक्ष मोंटू प्रदीप सन्यास, जिला महासचिव सुश्री रजिया अंसारी, अन्नू भाई, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अब्दुल गनी, नरेश तायडे, राजू जुमड़े आदि ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब से आशीर्वाद लिया। बाबा साहब के श्री चरणों से संकल्प लिया बाबा जी आपका सपना पूरा करेंगे हम। इस अवसर पर सभी ने संविधान निर्माता जिंदाबाद,, बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। जय हिंद जय भारत.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version