रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला के मेघनगर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित थे !

बैठक में नवागत एसडीओपी रविंद्र राठी, तहसीलदार चौहान, मेघनगर टीआई टी एस डावर, नगर परिषद अधिकारी विकास डावर आदि पुलिस स्टाफ मौजूद था.
नवागत एसडीओपी रविंद्र राठी ने आगामी त्योहारों को शांति एवं भाईचारा के साथ शांति पूर्वक मनाने की अपील की.
