नरमू ही रेलकर्मियों का हितैषी संगठन: नरेंद्र त्यागी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नरमू ही रेलकर्मियों का हितैषी संगठन: नरेंद्र त्यागी | New India Times

एनआरएमयू की मासिक बैठक आज 12 अप्रैल कोसम्पन्न हुई. इस अवसर पर शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में एनआरएमयू के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओं को सुना. कर्मचारियों ने मुख्यतः कालोनी की दुर्दशा, नाईट ड्यूटी अलाउंस, जबरदस्ती हाउस रेंट बंद करना ट्यूशन फीस न लगना मालगोदाम रोड का काम धीमी गति से होना, सभी रेलवे आवास में जालीदार दरवाजे व किचन बाथरूम टाइल्स लगना, शंटिंग स्टाफ की नियुक्ति ,सिंग्नल बिभाग में रोस्टर,आदि समस्याओं को रक्खा जिसे यूनियन शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया. शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि एनआरएमयू ऐसा संगठन है जो कि हमेशा रेलकर्मियों के वीच रहकर उनके सुख दुख का भागीदार बनता है नरमू कैडर आधारित यूनियन है यह किसी राजनीतिक दल से सम्बद्ध या जुड़ा हुआ नहीं है इसलिए हमेशा कर्मचारियों के ही हित की बात करता है कर्मचारियों का हित नरमू के लिये सर्वोपरि है. सहायक सचिव जितेंद्र ने कहा कि रेलवे कॉपरेटिव बैंक के चुनाव का भी समय आ गया है रेलकर्मी लगातार 104 वर्षो से नरमू को जिता रहे है इसबार भी इतिहास लिखा जाएगा रेलकर्मियों का संगठन नरमू फिर एक बार उनके वीच है मुख्य रूप से आशुतोष कुमार केशरी लाल मुनेश्वर सिंह कौशल कुमार धनपाल धनंजय जितेंद्र कौशल वर्मा आशीष समरदीप अनिल आंनद रामनिवास अशरफ राजेन्द्र जयपालसिंह राकेश यतेंद्र सुनील राजीव धर्मेंद्र राहुल दाधीच रामकुमार शशांक पांड्य आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version