मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मेमू स्पेशल ट्रेन अब दूसरा फेरा आमला और छिंदवाड़ा का लगाई अपने निर्धारित समय 11:45 पर छिंदवाड़ा से रवाना हुई। यह ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफार्म पर रुकेगी जिस की समय सारणी रेलवे विभाग ने जारी की गई है। यात्रियों में बड़ा हर्ष का माहौल देखा जा रहा है. अब आमला और छिन्दवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए ट्रेन की सुविधा मिल पा रही है। मेमू स्पेशल ट्रेन अप डाउन 01321, 01322 नंबर जारी कर सवारी गाड़ी को इन स्टेशनों पर हाल्ट दिया गया है। छिन्दवाड़ा, गांगीवाडा, खिरसाडोह, परासिया इकलेहरा,पालाचौरई, जुन्नारदेव, हिरदागढ़ मडकाढ़ाना नवेगांव बरेलीपार, बारछी रोड, जमबाड़ा लालावाडी, आमला रेल सुविधा का विस्तार किए जाने से इन क्षेत्रों के लोगों को रेल सुविधा मिलने से अपने कारोबार करने के लिए तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय से अब सीधे जुड़ सकते हैं।
