अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NT;
झांसी ज़िला के ककरबाई निवासियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने से नाराज गांव के किसानों ने पुलिस थाने का घेराव कर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कारवाई की मांग की।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह 9:00 बजे समस्त ग्रामवासी प्राचीन बड़ी माता मंदिर पर पंचायत लगाकर बैठे थे, जहां आवारा जानवरों को बंद कराने के विषय में रणनीति बना रही थी, इस दौरान कुछ लोगों को इस पंचायत से बुरा लगा और अपने जानवर बंद किए जाने का विरोध किया जाने लगा। इस पर सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया के लोग शराफत से नहीं मानेंगे तभी इस पर कृष्ण गोपाल यादव ने मोबाइल से 100 नंबर डायल किया और सूचना दे दी। ककरबाई 100 नंबर प्रभारी संतोष कुमार ने फोन वापस करते हुए असभ्य शब्दों का प्रयोग किया और मां बहन की गालियां देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद राजकुमार मिश्रा द्वारा फोन लगाया गया कहा कीपआप अभद्र भाषा के साथ संपूर्ण ग्रामवासियों को मां बहन की गाली क्यों दे रहे हैं? इस पर डायल 100 नंबर प्रभारी संतोष कुमार ने राजकुमार को भी गाली गलौज देते हुए कहा कि जो भी हो सके मेरा बिगाड़ लेना, यहां पर जानवरों की शिकायत सुनने के लिए नहीं आया। इस पर क्रोधित होकर सभी कस्बावासी थाने पहुंच गए। थाने पर प्रभारी संतोष कुमार ने सभी मीडिया के सामने व सभी कस्बावासियों के सामने बोले हां मैंने गाली दी जो भी मेरा बिगाड़ सको तो बिगाड़ लेना। कहने लगे की ज्यादा से ज्यादा आप मुझे हटवा दोगे तो हटवा दो। इस पर सभी कस्बावासी थाने में धरने पर बैठ गए और प्रभारी संतोष कुमार को सस्पेंड किये जाने की मांग करने लगे। वहींष झांसी बी.के. न्यूज़ रिपोर्टर विकास बदुआ भी इस पुलिस के अभद्र व्यहवार से नाराज दिखे और समस्त गांवों व कस्बावासियों के साथ हजारों की संख्या में धरने पर बैठेने का पैसला किया और प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है। उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
