थाना गोले के मंदिर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर/नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन व सोने-चॉंदी के जेवरात किया बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना गोले के मंदिर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर/नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन व सोने-चॉंदी के जेवरात किया बरामद | New India Times

ग्वालियर शहर में हो रही चोरियों (नकबजनी) की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा नकबजनों को पकड़े हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी भापुसे के निर्देश पर पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में हो रही चोरियों को रोकने हेतु पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक विनय शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई।

थाना गोले के मंदिर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर/नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन व सोने-चॉंदी के जेवरात किया बरामद | New India Times

दिनांक 03.04.2022 को थाना क्षेत्र से एक जियो कंपनी का मोबाइल चोरी हुआ था जिसकी पतारसी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा एवं उससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी गया उक्त मोबाइल बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना गोला का मंदिर के अपराध क्रमांक 190/22 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर मोटरसाइकिल सहित थाना मुरार से अप0 क्र0 182/22 में चोरी की गई मोटर साइकिल तथा एक अन्य मोटर साइकिल जो मुरैना से चोरी की गई थी, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर थाना गोला का मंदिर की कुल 8 चोरी की घटनाओं सहित 10 घटनाओं का खुलासा हुआ जिसमें चोरी गया मशरूका एक एलईडी, एक मोबाईल एवं सोने-चांदी के जेवरात उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। टीम द्वारा आरोपी की निशादेही थाना गोला का मंदिर के कुल 8 अपराधों में लगभग 07 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना बहोडापुर में 09 अपराध, थाना माधोगंज में 03 अपराध, थाना पुरानी छावनी में 06 अपराध, थाना हजीरा में 01 अपराध, थाना जनकगंज में 01 अपराध, थाना ग्वालियर में 02 तथा मुरार का 01 एंव जिला मुरैना में 01 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं इस प्रकार आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही 32 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी से ग्वालियर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में की गई चोरी के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपी को पकड़कर चोरी का मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरी. विनय शर्मा, उपनिरीक्षक बृजमोहन शर्मा, शिवेंद्र कुमार, आर.पी. गौतम सउनि महेंद्र भदोरिया, रणवीर सिकरवार, आर.एल. मोर्य, प्रधान आरक्षक दिलीप गोयल, शिवकुमार, महावीर महाना तथा आरक्षक शशिकांत शर्मा, गिर्राज चंदेले, भानु सिकरवार, सत्येन्द्र सिंह राजावत, महेंन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version