डॉ. संदीप सरावगी ने दक्ष चावलानी की फीस जमा कर पिछली फीस करवाई माफ, बच्चे और माता पिता के चेहरे पर लौटी रौनक | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

डॉ. संदीप सरावगी ने दक्ष चावलानी की फीस जमा कर पिछली फीस करवाई माफ, बच्चे और माता पिता के चेहरे पर लौटी रौनक | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों से प्रेरणा लेकर बुंदेलखंड के वरिष्ठ समाजसेवी जो हमेशा अपने क्षेत्र और आवाम के साथ हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं ऐसे झांसी के लाल डॉ. संदीप सरावगी ने गोयंका पब्लिक स्कूल पंचकुइयां चौराहा झांसी में पढ़ रहे थापक बाग निवासी जीतू चावलानी, कीर्ति चावलानी के पुत्र दक्ष चावलानी की फीस जो विगत वर्षों से अपने बच्चे की फीस जमा करने में असमर्थ थे। जब उन्होंने अपनी बात डॉ संदीप सरावगी के समक्ष रखी तो उन्होंने तुरंत ही विद्यालय की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य गौरव जी से बात कर उनकी पिछले दो वर्ष की फीस गौरव जी के सहयोग से माफ करवाई और डॉ संदीप सरावगी ने इस वर्ष की फीस जमा कर बच्चे के सर्टिफिकेट दिलवाए और अगली क्लास के लिए मासिक शुल्क में से भी कुछ शुल्क माफ करने के लिए कहा। जिस पर गौरव जी ने अपनी सहमति जताते हुए बच्चे की भविष्य को देखते हुए सहयोग की बात की। यह सुनकर बच्चे के अभिभावक का चेहरा खिल उठा और उन्होंने डॉ. संदीप सरावगी और गौरव जी को धन्यवाद दिया और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर संघर्ष सेवा समिति के सुशांत गेडा, राकेश अहिरवार, राजू सेन, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version