अशफाक कायमखानी, करोली (राजस्थान), NIT:

गुज्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला के निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने उनके पैतृक गांव मूंडिया (करौली) पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
सुभाष महरिया ने मरहूम कर्नल बैसला को एक यौद्धा बताते हुये कहा कि पहले उन्होंने आर्मी में रहकर देश की खिदमत की। सेना से रिटायर होने के बाद आखिरी समय तक जनहित में संघर्ष करते हुये वतन की बेहतरीन खिदमत अंजाम दी। महरिया ने कहा कि उनके जीवन से संघर्ष एवं कठिन समय में धैर्य की प्रेरणा मिलती है।
ज्ञात रहे कि कर्नल बैंसला ने गुज्जर बिरादरी को आरक्षण दिलाने के लिये लम्बा व ऐतिहासिक आंदोलन चलाकर आरक्षण दिलवाया था।
