आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार, (मप्र), NIT:

आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

आदिवासी समाज द्वारा प्रधानमंत्री आवास की शहरी तथा ग्रामीणों की समान राशि एवं धार जिले में लगातार हो रह रहे आवारा कुत्तों द्वारा दर्जनों बच्चो को आए दिन बुरी तरह से बर्बरता से रौंद कर घायल कर दिया गया। वहीं एक 3 वर्षीय बालिका की धार के समीप आवारा कुत्तों द्वारा हमले करने से हॉस्पिटल लाते ही मौत हो गई। यह घटनाएं लगातार घटते ही जा रही हैं इस पर अंकुश लगाने हेतु माननीय राज्यपाल महोदय के नाम डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेंद्र जी रावत को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा द्वारा बताया गया कि आए दिन धार जिले में मुख्यत: धार के समीप तिरला ब्लॉक में कम होने का नाम नहीं ले रही है निरंतर यहाँ घटनाएं घटती जा रही हैं। वहीं पिछले सप्ताह देदला में भी 5 बच्चो को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से रौंदा सभी को उपचार हेतु भोज अस्पताल पहुंचे लेकिन इस घटना पर अंकुश लगाने का प्रशासन द्वारा कोई भी गंभीर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा जिससे घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएं।
अगर धार प्रशासन द्वारा आवरा कुत्तों को पकड़ने का ठोस कदम नहीं उठाया जाता हैं तो आदिवासी समाज द्वारा मानव अधिकार आयोग को शिकायत की जावेगी.

ज्ञापन देने के दौरान सुखराम डामोर, दरियाव मेड़ा सरपंच, राजेंद्र बघेल सरपंच, राजेश चौहान, रमेश सरपंच, कैलाश पड़ियार सरपंच, राहुल वसुनिया, गोकुल गिरवाल, महेश निनामा, राज वसुनिया, जितेंद्र सिंगारे, दुर्गेश डोडियार, राहुल चौहान, श्रवण हटीला, मिथुन मालिवाड, राहुल डाबी, विजय मोहनिया आदि समाज बंधु शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version