टिकट चेकिंग से रेलवे को मिले 182. 84 करोड़ रुपये | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

टिकट चेकिंग से रेलवे को मिले 182. 84 करोड़ रुपये | New India Times

रेलवे टिकट चेकिंग से 182. 84 करोड़ रुपये रेलवे को प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने आज बताया कि, वर्ष 2021 -22 में कोविड लहर के बावजूद टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड आय अर्जित की गयी है। उन्होंने कहा कि, माह अप्रैल-मई में लॉकडाउन समाप्ति के उपरांत ट्रेनों का आवागमन सामान्य हुआ तथा ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गयी साथ ही कुछ ट्रेनों में माह अक्टूबर से अनारक्षित टिकटों की सुविधा भी प्रदान की गयी। दशहरा एवं छठ पर्व के समाप्त होने के उपरांत यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई साथ ही साथ बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरूद्ध सख्ती भी बढ़ाई गयी। विशेष टिकट जांच अभियान पांचों मंडलों के महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाये गये। जिनमें वाणिज्य विभाग के साथ-साथ सभी विभाग के अधिकारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल ने सक्रिय योगदान दिए।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 32.04 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गये, जिनसे कुल 182.84 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई, जो कि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 35 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक है।

दानापुर मंडल ने 56.70 करोड़, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 21.89 करोड़, धनबाद मंडल ने 18.83 करोड़, सोनपुर मंडल ने 35.29 करोड़ एवं समस्तीपुर मंडल ने 50.12 करोड़ का रेल राजस्व प्राप्त किये।

पांचों मंडलों में दानापुर मंडल द्वारा टिकट चेकिंग से सर्वाधिक रेल राजस्व प्राप्त किया गया है। इसमें पटना जं. पर कार्यरत टिकट चेकिंग स्क्वायड-4 के टिकट परीक्षक शशि कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version