आनंद यात्रियों ने आयोजित किया शास्त्रीय संगीत समारोह | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आनंद यात्रियों ने आयोजित किया शास्त्रीय संगीत समारोह | New India Times

जामनेर शहर के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों ने मिलकर पंजीकृत आनंदयात्री संस्था की ओर से आयोजित विभिन्न समारोहों का सिलसिला लगातार जारी है. बीते महीने संपन्न खान पान महोत्सव की सफतला के बाद हाल ही में शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया. क्षेत्र के भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने पत्नी साधना महाजन के साथ समारोह में शिरकत कर गुढी पाडवा के औचित्य से मंगल प्रतीक गुढी की स्थापना कर संगीत समारोह का उद्घाटन किया. जयपुर से गायक सचिन भावसार तथा पुणे से सुनीता टिकारे ने तेजस मराठे, जितेश मराठे, भूषण गुरव, कुंदन तायड़े इनके संगीत पर सुरो का समा बांधा. आम्पी हॉल में आयोजित इस पाडवा पहाट में तहसीलदार अरुण शेवाले, निगम प्रभारी चंद्रकांत भोसले व अन्य मान्यवर उपस्थित रहे. संस्था अध्यक्ष डॉ अमोल सेठ, सुहास चौधरी, डॉ आशीष महाजन, डॉ राजेश सोनावणे, डॉ पराग पाटील, नितीन पाटील, सुधीर साठे, सनी डांगी, बंडू जोशी ने परिश्रम किए.

आनंद यात्रियों ने आयोजित किया शास्त्रीय संगीत समारोह | New India Times

यात्रियों ने फूंका “कला संस्कृति में प्राण” – 1970 से 1990 इन तीन दशकों के बाद शहर की कला क्षेत्र से जुड़ी विरासत कहीं खो सी गई थी, ये वही विरासत है जिसने अभिनेताओं को नेता और नेता को लोकनेता बनाया. 1990 के बाद से बेजान पड़े उपेक्षा के धनी बने कला जगत में प्राण फूंकने का काम आज आनंदयात्री परिवार की ओर से किया जा रहा है. इन प्रयासों की शहर के तमाम नागरिकों में सराहना की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version