पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ कला मानव मन को समृद्ध एवं सुख से रहना सिखाता है। यह बात शासकीय ललित कला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा शनिवार को वार्षिक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायक करण सिंह पवार द्वारा अपने उद्बोधन में कही।

मन्दसौर एवं माण्डू में चित्रकला शिविर में शिरकत करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियो द्वारा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्राचार्य द्वारा वार्षिक कला प्रदर्शनी की रुपरेखा एवं भविष्य के लिये कला प्रदर्षनियों में होने वाले लाभ को बताया कि किस प्रकार विद्यार्थियों के लिये ये कला प्रदर्निशयॉ लाभ का हिस्सा बनेगी। यह प्रदर्षनी प्रतिदिन 3 अप्रैल से 6 अप्रैल समय दोपहर 03 बजे से सायं 07 बजे तक समस्त कला प्रेमियों के लिये निःशुल्क खुली रहेगी।
