रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमश मिश्रा के द्वारा निर्देश दिए गए थे कि सभी जिला अधिकारी संजीवनी हेल्थ कैम्प में अपना स्वास्थ्य का परीक्षण करवाए यह सुविधा जिला अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में टी.एल. की बैठक के पश्चात उपलब्ध करावाई गई।
सर्व प्रथम कलेक्टर के द्वारा अपना स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया गया।
इसके पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचातय सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर जे.एस.बघेल के द्वारा अपने स्वास्थ्य का परिक्षण करवाया गया। इसके बाद सभी जिला अधिकारियों के द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिला चिकित्सालय से सिविल सर्जन डॉ. बी.एस.बघेल, के नेतृत्व में सभी डॉक्टर्स स्टाफ सभी सुविधा के साथ यहां पर उपलब्ध थे।
स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत एच.बी. की जांच, हेपेटाईटिज बी, आयरन की कमी, शुगर, सिकलसेल एनीमिया, ब्लड प्रेसर आदि की जांच निःशुक्ल की गई।
