मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर (खकनार) के 90 किलो वेट में अब्दुल रहमान ने चौथा स्थान और 85 किलो वेट में ज़की फारूक़ शेख़ ने तीसरा स्थान लाकर अपनी धाक जमाई। बुरहानपुर लौटने पर दोनों खिलाडिय़ों का ज़ोरदार स्वागत किया गया। शहर का नाम प्रदेश में रोशन करने की इस उपलब्धि पर बुरहानपुर वासियों में हर्ष व्याप्त है।
इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन बुरहानपुर के अध्यक्ष समीर श्रॉफ ने बताया कि बुरहानपुर से 12 खिलाडिय़ो ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें दो ने शानदार प्रदर्शन कर बुरहानपुर का नाम रोशन किया। यह इनकी तीन साल की मेहनत का नतीजा है। इनाम में अब्दुल को तीन हजार नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र मिला।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मप्र मुख्यालय उज्जैन के तत्वावधान में इंदौर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा विधायक ट्रॉफी हुई। इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला के मार्गदर्शन में 47वीं सीनियर बॉडी बिल्डिंगए प्रतियोगिता हुई। निर्णायक प्रदेश कोषाअध्यक्ष शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने बताया कि स्पर्धा इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन मुंबई के वज़न विभाग के नियमों के अनुसार संपन्न हुई। स्पर्धा में 250 से अधिक शरीर साधक ने भाग लिया। टीम मैनेजर आकाश रायकवार, टीम कोच अब्दुल रहमान, अनुरूप बत्रा बुरहानपुर से प्रतियोगिता में पहुंचे।
अब्दुल ने पहले भी जीता खिताब
खकनार क्षेत्र के युवक अब्दुल रहमान ने पहले भी इनाम जीता है। उज्जैन में आयोजित ऑल इंडिया वेस्टर्न शरीर सौष्ठव में अपनी धाक जमाई। यहां चार राज्यों से आए युवकों के बीच अब्दुल रहमान ने 90 किलो वेट मेें पांचवां स्थान पाया था।
