कोतवाली थाना पुलिस ने इनामी बदमाश सतविंदर उर्फ भूरा को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोतवाली थाना पुलिस ने इनामी बदमाश सतविंदर उर्फ भूरा को किया गिरफ्तार | New India Times

कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 5000 के छात्र इनामी बदमाश सतविंदर उर्फ भूरा को पुराने आरटीओ ऑफिस से गिरफ्तार किया है। अपराधी विगत 2 साल से संगीन वारदातों में फरार चल रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हार्डकोर अपराधी 20 वर्षीय सतविंदर उर्फ भूरा पुत्र जुझार सिंह निवासी पटपरा धौलपुर पुराने आरटीओ ऑफिस के पास वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा से टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके पर घेराबंदी कर अपराधी सतविंदर और पूरा को दबोच लिया। उन्होंने बताया बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं लूट जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के दौरान अन्य वारदात भी खुल हो सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version