रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गोविंद अजनार की सहमति से मेघनगर नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर दीपमाला बामनिया को नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं हर्ष की लहर दौड़ गई. महिला मित्रों ने फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया साथ ही आतिशबाजी भी की गई.
इस मौके पर प्रीति सरल पंचाल, ज्योति पंचाल, पूनम चतुर्वेदी, सरल मेहता, संतोष नारायण यादव, प्रमिला पंचाल, सविता वर्दीचंद पंचाल, मनीषा जगदीश नायक, साक्षी यादव, रितु यादव, अंकिता पंचाल, सपना पंचाल, रंजना पंचाल, वैशाली पंचाल, अंजलि नायक आदि ने स्वागत किया और संगठन के प्रति आभार भी माना.
