शिक्षक नीति 2022 के तहत छात्र- छात्राओं को भेजा गया फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल वेंचर लिमिटेड पीथमपुर | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शिक्षक नीति 2022 के तहत छात्र- छात्राओं को भेजा गया फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल वेंचर लिमिटेड पीथमपुर | New India Times

शिक्षा नीति 2022 के तहत शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण के लिए मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा गुणवत्ता, उन्नयन परियोजना, अकादमिक उत्कृष्टता गतिविधि के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मनावर के छात्र छात्राओं को वर्ल्ड बैंक एवं रूसा के तहत प्राचार्य डॉ. आर सी पाण्टेल एवं आइक्यूएसी हेड डॉ. ईश्वर सिंह सस्तया द्वारा दल प्रभारी डॉक्टर पूजा शर्मा एवं प्रोफेसर अजयसोलंकी एवं डॉ. अनीता चौहान के निर्देशन में छात्र छात्राओं को फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल वेंचर लिमिटेड पीथमपुर भेजा गया. वहां छात्र छात्राओं ने बेसिक स्तर से मैनेजमेंट स्तर तक का पूरा सिस्टम समझा। रॉ मैटेरियल से लेकर अंतिम प्रोडक्ट के डिस्पैच होने तक का पूरा सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग को समझा। श्रीमान गौरव कुमार गिरी मैनेजिंग डायरेक्टर फ्लेक्सी टॉप कंपनी द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं पूरी टीम का स्वागत किया गया। असिस्टेंट मैनेजर श्री अखिल राज एवं वेलफेयर ऑफिसर दिव्यांशी द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को पूरी यूनिट का भ्रमण कराया गया साथ ही औद्योगिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को तिरुपति लिमिटेड घाटाबिल्लोद धार भी भेजा गया वहां छात्र छात्राओं ने बेसिक स्तर से मैनेजमेंट स्तर तक का पूरा सिस्टम समझा। रॉ मैटेरियल से लेकर अंतिम प्रोडक्ट के डिस्पैच होने तक का पूरा सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग को समझा। श्रीमान प्रकाश बाफना मैनेजिंग डायरेक्टर तिरुपति स्टार्च कंपनी द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं पूरी टीम का स्वागत किया गया। मैनेजर श्री पी.एस. बुंदेला एवं वरिष्ठ ऑफिसर श्री भगवती प्रसाद माथुर द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को पूरी यूनिट का भ्रमण कराया गया। कम्पनी में किस प्रकार हाइजीन किया जाता है किस प्रकार के सिस्टम को प्रोसेस किया जाता है साथ ही साथ किस प्रकार की वैकेंसी उस कंपनी में होती है उसके लिए किस प्रकार के कोर्स में उसका महत्व है यह सारा समझाया गया। यहां पर विद्यार्थियों ने मक्का से पांच से छह प्रकार के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली एवं समझा किस प्रकार मक्का को प्रोसेस किया जाता है तथा उसके जर्म पार्ट र्और पीले हिस्से किस प्रकार स्टार्च, डेक्सट्रोज, ग्लूकोस बनाया जाता है। अवशेष जन्म पार्ट से किस प्रकार ऑयल निकाला जाता है और एनिमल एडिबल मटेरियल के रूप में उपयोग किया जाता है। करीब 400 टन मक्का का प्रोसेसिंग यहां पर रोज होता है सभी विद्यार्थियों ने यहां पर पूरे कार्य को समझा और सराहा। विद्यार्थियों की लग्न और उनके कार्य करने में इच्छुक देखकर यहां के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश बाफना जी द्वारा उन सभी बच्चों का इंटरव्यू भी रखा गया और कहा कि जो बच्चों ने इंटरव्यू दिया है और जो विद्यार्थि कार्य करने की इच्छुक हैं उन्हें हम यहां नौकरी भी देंगे। दल प्रभारी डॉ पूजा शर्मा एवं प्रोफेसर अजय सोलंकी द्वारा पूरी यूनिट मेनेजिंग डायरेक्टर श्रीमान गौरव कुमार गिरी, श्रीमान प्रकाश बाफना, श्रीमान निलेश शर्मा एडव्होकेट को सहयोग एवं उत्साहवर्धन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version