मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आयोजित कामकाजी बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जागेंद्र अडलक, जिला महामंत्री यशवंत पवार, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक दामोदर, जिला कार्यकारिणी सदस्य विवेक चंद्रवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, दमुआ नगर अध्यक्ष पंकज पवार, ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्रीवास्तव, विष्णु प्रसाद शर्मा, महेंद्र सूर्यवंशी, मंडल कोषाध्यक्ष दीपेश जैन, भाजपा पार्षद शरद कुरोलिया, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव द्वारा भारत माता, दीनदयाल जी व श्यामाप्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई।
प्रथम नगर आगमन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत
मंडल महामंत्री ने सभी का स्वागत तिलक लगाकर किया. बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष ने आगामी समय में जिले में आयोजित होने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पिछड़ा वर्ग मोर्चे के लोगों को कार्यक्रम मैं सभी समाजों को साथ भागी बनाना है एवं भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि के बारे में चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, अमित बरैया, मंत्री विजय सूर्यवंशी, संजय चौरसिया, नितेश राजपूत, विशेष चौरसिया, सुनील रघुवंशी, गणेश सालोडे, अमन सोनी, मोहन वानखेडे, महेश पाल, पुनाराम यदुवंशी, भूलन यदुवंशी, घनश्याम टोरिया, संजय सिकंदरपुर, अभिषेक चौरसिया, रोहित मालवीय, चंद्रेश यादव, राजेश समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का आभार व्यक्त नगर मंडल महामंत्री निखिल साहू द्वारा किया गया।
