ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में मनाई गई जानकी दादी की पुण्यतिथि | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में मनाई गई जानकी दादी की पुण्यतिथि | New India Times

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जुन्नारदेव सेवा केंद्र में परम आदरणीय जानकी दादी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई!
मुख्य अतिथि के रूप में हम फाउंडेशन भारत के जिला महामंत्री संजय जैन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सोनी कपिल भाई एवं नरेंद्र मांहोरे एवं ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका ब्रह्मा कुमारी रजनी बहन उपस्थित रहे!
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मा कुमारी रजनी बहन के द्वारा संस्था का परिचय देते हुए संस्था के द्वारा समाज देश में विश्व में शांति व्याप्त हो इसलिए राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताया कैसे व्यक्ति के जीवन में तनाव डिप्रेशन दूर हो एवं एवं शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें जानकी दादी के जीवन पर पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि दादी का एक ही नारा था मैं कौन मेरा कौन इस प्रकार दादी ने 104 वर्ष में देह त्यागी !

मुख्य अतिथि संजय जैन के द्वारा अपना उद्बोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे निशुल्क सेवाभावी कार्य के लिए मुक्त कंठ से सराहना की कार्यक्रम मैं विनम्र राजपूत, अनामिका राजपूत, प्रियंका सोनी, रजनी राय, रश्मि राय, श्वेता साहू, कल्पना ठाकरे, वीणा महोरे और सैकड़ों भाई बहन उपस्थित रहे जिन का आभार ब्रह्मा कुमारी रजनी दीदी ने माना.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version