यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड मुख्यालय पर 164 वर्ष पुराने एतिहासिक12 भाई मेले की शुरुआत पुराना बाज़ार स्थित मेला कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुई। चैत्र दौज को दौज की सवारी दाऊ जी महाराज के मंदिर से प्रारंभ हुई। दौज की सवारी में ऊंट पर सवार होकर ब्रज के होरियारे फूलों की होली खेलते हुए निकले। दौज की सवारी का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की झांकी रही। जो शहर के दाऊजी मंदिर से प्रारंभ होकर किला गेट, घंटाघर, सर्राफा बाजार, लोहार बाजार ,सीताराम बाजार, बसेड़ी रोड होते हुए गर्ल्स स्कूल, जोशी पाड़ा होते हुए पुनःपुराना बाजार कार्यालय पर समाप्त हुयी। झांकी के साथ सभी लोग पुष्पों की होली खेलते हुए चल रहे थे और धार्मिक धार्मिक भजनों पर मन मोहक नृत्य कर रहे थे। गौरतलब है कि बाहर भाई मेले की शुरुआत आज से 1 64 वर्ष पूर्व विभिन्न जाति एवं धर्मों के 12 लोगों ने की थी। तभी से पारंपरिक रूप से यह मेला निकाला जाता है।
फौज की सवारी इतनी भव्य और दिव्य थी कि राधा कृष्ण की झांकी एवं और यारों की होरी को देखने के लिए शहर के लोग घरों से बाहर मेला मार्ग पर निकल आए।इस मौके पर मेला संरक्षक सत्यदेव भारद्वाज, दिनेश गर्ग, मेला अध्यक्ष विष्णु मासलपुरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार मीणा
मेला उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिधौलिया, उपाध्यक्ष संजू परमार, महामंत्री पवनचंसौरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश प्रजापति,रवि शर्मा संगठन मंत्री सीताराम शर्मा, संदीप शर्मा, युवा संयोजक कान्हा शर्मा,अंशुल गर्ग, विष्णु सोनी , दिलीप, राजकुमार शर्मा, विवेक चंसौरिया, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मेले को निकालने में बाड़ी बाग पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल का शांतिपूर्वक मेले को निकालने में सराहनीय योगदान रहा।
