मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मार्च महीना लगते ही गर्मी की तपिश में अत्यधिक तेजी नजर आ रही है और अप्रैल मई तक गर्मी बेतहाशा बढ़ने की संभावना नज़र आ रही है. मार्च महीने में ही गर्मी लगती नजर आ रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त भी होगा और गर्मी लगते ही लोग बाग कूलर पंखे की व्यवस्था में जोरों से जुड़ चुके हैं तो वही आइसक्रीम तरबूज मौसमी सामग्री का भी दौर मन लुभाएगा कोविड-19 महामारी के चलते 2 वर्षों से कूलर पंखे सहित आइसक्रीम इस गर्मी में चलने वाली सामग्री का ठप हो चुका था जिसके बाद इस वर्ष कुछ हद तक सुधार होने की संभावना नजर आ रही है साथ ही गर्मी के आगमन पर लोग व्यवस्थाओं में गर्मी से बचने के लिए जुट गए हैं समय बढ़ते बढ़ते ही गर्मी की तपन में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है नगर पालिका द्वारा नगरी क्षेत्र में 2 दिन के अंतराल में आ रहा पानी क्या नगरपालिका करेगी व्यवस्था या फिर गर्मी में पेयजल की होगी हाहाकार।
