वाशिंग पाउडर बनाने को रोजगार बनाने के लिए चार स्व सहायता समूहों ने लिया प्रशिक्षण | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वाशिंग पाउडर बनाने को रोजगार बनाने के लिए चार स्व सहायता समूहों ने लिया प्रशिक्षण | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं में रोजगार पाने के लिए बनाए गए स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशने में जुटे हुए हैं, इसी क्रम में ग्राम पंचायत घोड़ावाडी खुर्द की सरपंच श्रीमती अनिता सरयाम से ग्राम पंचायत की चार स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़ती मंहगाई से लडने के लिए महिलाओं के लिए स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार पाने की मांग रखी जिसपर वाशिंग पाउडर निर्माण कार्य की योजना बनाई गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले समाजसेवी राजेंद्र शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर सुरेश दर्शमा से जनपद उपाध्यक्ष सोहन सिंह सरयाम ने घोड़ावाडी ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्वयं के व्यय से कच्चे माल से किस तरह वाशिंग पाउडर बनाया जाता है एवं पैकिंग की जाती है सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में निर्मित वाशिंग पाउडर की गुणवत्ता परीक्षण हेतु कई महिलाओं ने प्रति पैकेट ₹10 देकर क्रय किए। इस अवसर पर सचिव हरिशंकर एवं स्व सहायता समूह के अलावा अन्य महिलाएं भी शामिल रही।
उम्मीद स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ऊषा आम्रवंशी ने प्रशिक्षण उपरांत इस सम्बन्ध में जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version