घरेलू विवाद को लेकर युवक ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घरेलू विवाद को लेकर युवक ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर | New India Times

ग्वालियर में पत्नी के साथ झगड़ा होने पर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के निम्बाजी की खो के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और आग से झुलसे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के घोसीपुरा स्टेशन के पास रहने वाला कालू खान बीते रोज अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था। यहां पर उसका विवाद पत्नी के परिजनों से हो गया। विवाद बढ़ा तो पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज होकर कालू वापस लौट आया और ऑयल निकालकर खुद पर डाल लिया। उसे आग से जलते देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाई। घटना का पता चलते ही पुलिस की एफआरवी 41 पर पदस्थ आरक्षक विजय कुमार, राघवेन्द्र तोमर और पायलट मुनेश सिकरवार मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे कालू को उपचार के लिए जेएएच स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version