राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में शराब की दुकान बंद करने के लिये महिलाओं ने किया ज़बर्दस्त हंगामा | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में शराब की दुकान बंद करने के लिये महिलाओं ने किया ज़बर्दस्त हंगामा | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराब की दुकान में तोड़ फोड़ के बाद भेल क्षेत्र की कई महिलाएं एक्शन में आ गईं हैं। जिस शराब की दुकान में उमा भारती ने तोड़ फोड़ की थी वहां महिलाओं ने पहुंच कर शराब की दुकान बंद करने के लिए नारे बाज़ी करते हुये ज़बर्दस्त हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान के कारण उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शराबी अश्लील फब्तियां कसते हैं। शाम होते ही महिलाएं घरों में कैद हो जाती हैं। महिलाओं ने ठेकेदार एवं कर्मचारियों को खुली धमकी देते हुए कहा है कि यदि 15 दिन में ठेका बंद नहीं हुआ तो सारी बोतलें फोड़कर आग के हवाले कर देंगे। आप को बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकान में घुस कर तोड़ फोड़ कर दी थी। उनके इस क़दम से इस क्षेत्र की महिलाएं भी मुखर हो गई हैं। सोमवार शाम 6 बजे बड़ी संख्या में महिलाओं ने ठेके पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version