हैदर अली को बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना दत्ता ने किया सम्मानित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

हैदर अली को बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना दत्ता ने किया सम्मानित | New India Times

हैदर अली एक्टर को उनकी एक्टिंग और सामाजिक कार्य के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और उतरन सीरियल में मैन रोल करने वाली टीना दत्ता ने शील्ड और सर्टिफिकेट देकर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। हैदर अली ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री से सम्मान पा कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। अगर आपके अंदर हुनर है तो आपके हुनर का हर कोई सम्मान करेगा। हैदर अली एक्टर ने बताया कि वो झाँसी के फेमस डायरेक्टर समीर खान जी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि समीर खान जी हर साल मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड के शो करवाते हैं ताकि बुंदेलखंड में जो हुनर है लोगों में वो सबके सामने आ सके और समीर खान जी हर साल बॉलीवुड के फेमस लोगों को बुलाकर शो में भाग लेने वाले सभी लोगों का महान हस्तियों द्वारा सम्मान करवाते हैं। अगर आपके अंदर हुनर है तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।हैदर अली एक्टर ने बताया कि लाइफ में सक्सेस होना चाहते हैं तो ऊपर वाले पर भरोसा रखें और अपने माँ बाप की इज़्ज़त करें क्योंकि माँ बाप के आशिर्वाद और दुआ के बिना आप कभी भी कामयाब नहीं हो सकते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version